{"_id":"6af4c6ce1a90d4a1cc07befa","slug":"two-electric-buses-will-run-for-the-jolasappar-medical-college-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-215005-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ के लिए दौड़ेंगी दो इलेक्ट्रिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ के लिए दौड़ेंगी दो इलेक्ट्रिक बसें
Thu, 12 Nov 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ में एमबीबीएस प्रशिक्षुओं की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) दो इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने जा रहा है। इन बसों का संचालन प्रशिक्षुओं की कक्षाओं के समय के अनुसार किया जाएगा।
खास बात यह है कि इन बसों में आम यात्री भी सफर कर सकेंगे। दोनों बसें हमीरपुर बस अड्डे से सुबह रवाना होंगी। पहली बस सुबह 8:30 बजे और दूसरी 8:35 बजे जोलसप्पड़ के लिए चलेगी। करीब आधे घंटे में बसें मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगी।
इसके बाद बसें रंगस चौक से वापस लौटेंगी। वहीं, शाम करीब 4 बजे जोलसप्पड़ से प्रशिक्षुओं को हमीरपुर लाने के लिए बसों का संचालन किया जाएगा।
इलेक्ट्रिक बस सेवा का विधिवत शुभारंभ 12 नवंबर को सुबह 10 बजे हमीरपुर बस अड्डे पर आयोजित फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
वह दोनों बसों को हरी झंडी दिखाकर मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ के लिए रवाना करेंगे। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि इस पहल से मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
साथ ही इस रूट पर सफर करने वाले अन्य यात्रियों को भी इलेक्ट्रिक बस सेवा का लाभ मिलेगा।