{"_id":"65ddd83d55a8a1a6ad0363cd","slug":"two-doctors-sent-on-deputation-to-phc-bhota-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-122404-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पीएचसी भोटा में दो चिकित्सकों को डेपुटेशन पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पीएचसी भोटा में दो चिकित्सकों को डेपुटेशन पर भेजा
विज्ञापन
सुजानपुर से चिकित्सक को डेपुटेशन पर भेजने का एसोसिएशन ने जताया विरोध
पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री से मिला था प्रतिनिधिमंडल
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पीएचसी भोटा में पूरा सप्ताह चौबीस घंटे स्वास्थ्य उपलब्ध करवाने के लिए दो चिकित्सकों को डेपुटेशन पर भेज दिया है। सीएचसी बड़सर से डॉ. नईम और सीएचसी सुजानपुर से डॉ. पंकज कुमार को डेपुटेशन पर पीएचसी भोटा में भेजा गया है। उधर, सुजानपुर से चिकित्सक को डेपुटेशन पर भेजने पर हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के चिकित्सक भड़क गए हैं। सुजानपुर में पहले से ही चिकित्सकों की कमी चल रही है।
बीएमओ का पद भी रिक्त चल रहा है। चिकित्सकों को डेपुटेशन पर भेजने का चिकित्सकों और लोगों ने विरोध किया था। इसके चलते पूरे प्रदेश में सभी डेपुटेशन सिरे से खारिज कर दिए गए थे और सभी को अपने अपने ओरिजिनल प्लेस ऑफ पोस्टिंग पर दो दिन के भीतर भेजने के आदेश स्वास्थ्य सचिव और निदेशक ने जारी किए थे। अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी नेे दो डॉक्टरों की अस्थायी तौर पर डेपुटेशन भोटा में लगा दी है। पीएचसी भोटा पिछले दो हफ्तों से सुबह 9.30 से चार बजे तक खुल रही थी जो पहले 24 घंटे खुली रहती थी। महज एक ही डॉक्टर होने से यहां रात्रि सुविधा बंद कर दी गई थी। इसका पूरा ब्योरा विभाग को दिया था। वहीं, भोटा नगर पंचायत के पदाधिकारी व स्थानीय लोगों ने यहां पर 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की थी और ज्ञापन भी दिए थे। ऐसे में दो सप्ताह बाद यहां पर 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो गई हैं। इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार दो चिकित्सकों को डेपुटेशन पर लगाया गया है।