फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two cows died due to unknown disease in Dho village.

Hamirpur (Himachal) News: ढो गांव में अज्ञात बीमारी से दो गउओं की मौत

Fri, 08 Nov 2024 02:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 08 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Two cows died due to unknown disease in Dho village.
ढो गांव में गाय को दबाते ग्रामीण। संवाद
पशुपालन विभाग उपचार के बाद भी गउओं को नहीं बचा पाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की कंज्याण पंचायत के ढो गांव में दो गउओं की अज्ञात बीमारी के कारण मौत हो गई है। हालांकि दोनों गउओं को बचाने के लिए ग्रामीणों और पशुपालन विभाग की टीम ने काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं बच पाईं।
कंज्याण पंचायत के पूर्व प्रधान एवं भारतीय किसान संगठन के भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि दोनों गऊएं कई दिनों से लावारिस घूम रही थीं, लेकिन एक के बाद एक अचानक बीमार होने के कारण बैठ गईं।
विज्ञापन


इसकी सूचना कंज्याण पशु औषधालय के कर्मचारियों को दी गई, लेकिन उपचार के बाद भी गउओं को नहीं बचाया जा सका। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से गड्ढा करके दोनों गउओं को हिंदू रस्म के अनुसार कपड़ा डालकर मिट्टी में दफनाया गया। इस दौरान कै. देशराज, सुनील कुमार, देशराज वर्मा गांव ढो ने सहयोग दिया। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि पशु छोड़ने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की व्यवस्था की जाए। वहीं, इस बारे डेरा परोल के वेटरनरी ऑफिसर डॉ. पंकज ने कहा कि इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। इस बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed