फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two bikes collided with a truck in Bhoranj's tauta, three youth injured

भोरंज के टकौता में ट्रक से टकराईं दो बाइकें, तीन युवक घायल

Wed, 10 Mar 2021 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collided with a truck in Bhoranj's tauta, three youth injured
भोरंज में ट्रक के नीचे फंसी मोटरसाइकिल। - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत टकौता गांव में बुधवार को दो बाइकें ट्रक से टकरा गईं। हादसे में तीन युवक घायल हो गए हैं। टक्कर के बाद एक बाइक ट्रक के टायर के नीचे आ गई। गनीमत रही कि इस पर सवार छिटक कर दूसरी ओर गिर गया। पुलिस ने हादसे के संदर्भ में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। घायलों को भोरंज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

टकौता में बीएड कॉलेज के पास बुधवार दोपहर 12 बजे एक ट्रक के साथ दो बाइकों की टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक अमन वर्मा (21) पुत्र अनिल कुमार, रितिक वर्मा (20) पुत्र सुभाष चंद और अमन वर्मा (21) पुत्र राम चंद गांव रथवाणी डाकघर टाउन भराड़ी तहसील भोरंज घायल हो गए। बाइक सवार तरक्वाड़ी से पट्टा की ओर जा रहे थे और ट्रक पट्टा से तरक्वाड़ी की तरफ आ रहा था।
विज्ञापन

तीनों घायल युवकों को भोरंज में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों घायलों को भोरंज अस्पताल से हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed