फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Turning the taste of home-cooked food into a livelihood: Chauri's vision sets an example.

Hamirpur (Himachal) News: घर के स्वाद को बनाया रोजगार का जरिया, चौरी की कल्पना बनीं मिसाल

Mon, 07 Sep 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 07 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। घर की जिम्मेदारियों के बीच अपने हुनर को पहचानकर उसे रोजगार का जरिया बनाने वाली चौरी की कल्पना क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए मिसाल बन गई हैं। कल्पना ने पारंपरिक व्यंजन तैयार करने की कला को निखारकर इसे स्वरोजगार से जोड़ लिया है।
विज्ञापन

वह घर पर सीरा, बढ़ियां और मल्टीग्रेन लड्डू तैयार कर रही हैं, जिनकी मांग अब आसपास की दुकानों तक पहुंच गई है। कल्पना ने कारोबार की शुरुआत घर से सीमित मात्रा में उत्पाद तैयार करके की।
विज्ञापन

आसपास के लोगों को उनके बनाए उत्पाद पसंद आए तो मांग बढ़ने लगी। इसके बाद उन्होंने दुकानों तक उत्पाद पहुंचाना शुरू किया और अब हर माह नियमित रूप से सप्लाई कर रही हैं। पारंपरिक स्वाद के साथ विभिन्न अनाज और सामग्री से तैयार मल्टीग्रेन लड्डुओं की मांग हर सीजन में बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह उत्पाद तैयार करने से लेकर पैकिंग और दुकानों तक पहुंचाने का काम खुद संभालती हैं। उनके पति निजी कंपनी में कार्यरत हैं। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच कल्पना ने घर से शुरू किए काम को धीरे-धीरे नियमित कारोबार में बदल दिया।

इससे उन्हें अपनी कला को आगे बढ़ाने के साथ परिवार की आय में सहयोग करने का अवसर मिला। सीजन में उत्पादों की मांग बढ़ने पर कल्पना अन्य महिलाओं को भी काम देती हैं। इससे उन्हें स्वरोजगार के साथ अतिरिक्त आमदनी का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed