{"_id":"5fe622ec8ebc3e41d57c3397","slug":"tulsidas-again-aap-candidate-hamirpur-hp-news-sml3556902108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांदडू वार्ड से आप ने फिर तुलसीराम को मैदान में उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दांदडू वार्ड से आप ने फिर तुलसीराम को मैदान में उतारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के जिला परिषद दांदड़ू वार्ड पर सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। भाजपा तथा कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतरने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने इस वार्ड के लिए तुलसीराम को मौका दिया है। पिछले जिला परिषद चुनाव में तुलसीराम ने कांग्रेस पार्टी को कड़ी टक्कर दी थी और दूसरे नंबर पर रहे थे। जबकि, भाजपा तो तीसरे नंबर पर खिसक गई थी।
आम आदमी पार्टी के कोषाध्यक्ष मोतीराम निरंकारी ने बताया कि तुलसीराम को इस सीट पर जिला परिषद चुनाव का मौका दिया है। तुलसीराम ने बताया कि जिला परिषद की इस सीट पर मतदाताओं का उन्हें काफी स्नेह मिल रहा है। भाजपा ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के संजीव शर्मा को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस पार्टी ने इस बार कमल बन्याल को मैदान में उतारकर टक्कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि तीनों में से कौन सीट को पक्का करता है।