फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Truck hits electric pole, driver absconds, power cut

Hamirpur (Himachal) News: ट्रक ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर, चालक फरार, गुल रही बिजली

Sun, 25 Aug 2024 02:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Truck hits electric pole, driver absconds, power cut
शहीद  कैप्टन मृदुल शर्मा चौक के पास गिरा बिजला का खंभा संवाद
मृदुल चौक के पास रात को हुआ हादसा, दिनभर सड़क पर लगा रहा जाम
विज्ञापन


हमीरपुर से सुजानपुर वाया अणु जाने वाला मार्ग यातायात के लिए हुआ बाधित

रात को हुआ हादसा, ट्रक चालक फरार

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला मुख्यालय के सुजानपुर मार्ग पर मृदुल चौक पर शुक्रवार आधी रात को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी। इससे खंभा टूट गया और गिर गया। तार भी सड़क पर बिछ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक शहीद मृदुल शर्मा स्मारक के साथ बिजली के खंभे से टकरा गया। ट्रक के खंभे से टकराने से बड़ा धमाका हुआ। इससे आसपास के लोग भी डर गए। वहीं, बिजली का खंभा टूट जाने से हमीरपुर से सुजानपुर वाया अणु जाने वाला मार्ग यातायात के लिए बाधित है। इस रास्ते से महज दोपहिया वाहन ही गुजर पा रहे हैं। अणु जाने के लिए वाहनों को वाया डांगक्वाली होकर जाना पड़ रहा था। बसों को पक्का भरो होकर अणु जाना पड़ रहा था। बिजली का खंभा टूट जाने के चलते सड़क के दोनों तरफ तार गिरे थे। रात को हुए इस हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी लेकिन तब तक ट्रक चालक वहां से फरार हो चुका था। बिजली का खंभा टूट जाने के चलते आधी रात से मृदुल चौक के आसपास, मिनी सचिवालय की बिजली गुल है। बिजली के टूटे हुए खंभे को बदलने के लिए बिजली आपूर्ति बंद रही। शनिवार को मिनी सचिवालय में कामकाज प्रभावित हुआ। शाम छह बजे तक भी बिजली बहाल नहीं हो पाई। दिनभर सड़कों पर जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को भी इस दौरान कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस बारे में बिजली बोर्ड हमीरपुर के सहायक अभियंता सौरव ने कहा कि कर्मचारियों को भेजा गया है। क्षतिग्रस्त खंभे को हटाया जा रहा है और कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed