{"_id":"603fd1f78ebc3ee64d5dd9a4","slug":"truck-fallen-on-temple-in-hamirpur-hamirpur-hp-news-sml3629957101","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूनी मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक से हनुमान मंदिर ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूनी मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक से हनुमान मंदिर ध्वस्त
विज्ञापन
करेर हाई स्कूल के समीप खूनी मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक।
- फोटो : Hamirpur-HP
सलौणी (हमीरपुर)। ऊना-नेरचौक सुपर हाईवे पर करेर हाई स्कूल के समीप ख़ूनी मोड़ पर बुधवार को एक ट्रक की ब्रेक फेल हो गई। अनियंत्रित ट्रक हनुमान मंदिर को ध्वस्त करता हुआ डमयाणा संपर्क सड़क की ओर लुढ़क गया। हादसे में मंदिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक का भी काफी नुकसान हुआ। ट्रक चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोटें ही आईं।
यह हादसा बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे हुआ। ट्रक ऊना से रेत लेकर धर्मपुर जा रहा था। सूचना मिलते ही भोटा पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। भोटा चौकी प्रभारी अजायब सिंह ने कहा कि मंदिर कमेटी और ट्रक मालिक में आपसी समझौता होने के कारण पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ। इस मोड़ पर कई वर्षों से हादसे होते आ रहे हैं। तभी यह जगह ख़ूनी मोड़ के नाम से मशहूर है।
चार वर्ष पूर्व कुछ स्थानीय लोगों ने यहां हनुमान की मूर्ति स्थापित करके मंदिर का निर्माण करवाया था। तब से यहां हादसों में काफी कमी आई है। मंदिर कमेटी के सदस्य शेंपू सोनी और धीरज शर्मा ने कहा कि इस जगह पर बढ़ते हादसों के कारण उन्होंने लोगों के सहयोग से हनुमान मंदिर का निर्माण करवाया था। बुधवार को हुए हादसे में मंदिर भी ध्वस्त हो गया है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि इस जगह पर मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाए और मोड़ के दोनों ओर साइन बोर्ड भी लगाए जाएं, ताकि घटनाओं पर अंकुश लग सके।