फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Truck collides with house again in Kohli, security wall collapses, family members narrowly escape

Hamirpur (Himachal) News: कोहली में फिर मकान से टकराया ट्रक, सुरक्षा दीवार ढही, बाल-बाल बचे परिवारजन

Mon, 11 Aug 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 11 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with house again in Kohli, security wall collapses, family members narrowly escape
कोहली में अनियंत्रित होकर घर से टकराया ट्रक। जागरूक पाठक। - फोटो : स्वास्थ्य विभाग
ताल, डिडवीं टिक्कर, हमीरपुर। शिमला-मटौर एनएच पर कोहली गांव में रविवार दोपहर 3:00 बजे के करीब एक अनियंत्रित ट्रक घर से जा टकराया। हादसे में घर के आंगन की सुरक्षा दीवार ढह गई, जबकि घर में मौजूद परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे हैं।
विज्ञापन

हादसे के वक्त घर में परिवार के तीन सदस्य मौजूद थे। यहां पर इस तरह का यह दूसरा हादसा हुआ है। इस जगह पर पुल निर्माण के डिजाइन पर प्रभावित परिवार बीते कई वर्षों से सवाल उठाता रहा है। पुल के निर्माण के वक्त इस घर और साथ लगती जमीन का अधिग्रहण किए जाने की योजना थी, लेकिन इस प्रोजेक्ट के शिलान्यास के वक्त योजना बदल दी गई।
विज्ञापन

प्रभावित परिवार के मुखिया पवन शर्मा का कहना है कि रविवार दोपहर 3:00 बजे के करीब हमीरपुर से भोटा की ओर जा रहे सामान से भरे ट्रक ने उनके घर की सुरक्षा दीवार को तोड़ दिया है। किस्मत अच्छी थी कि सुरक्षा दीवार के पीछे बरामदे में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। उनकी मां कमलेश कुमारी, ढाई साल का बेटा कृतांश और बेटी सीरत शर्मा घर के अंदर ही थे, जो कि दीवार गिरने से सहम गए। दीवार के साथ यहां पर गेट भी टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके घर को पुल के निर्माण से ठीक पहले वर्ष 2018-19 में जमीन सहित अधिगृहित कर लिया था। लोक निर्माण विभाग की एनएच विंग की निगरानी में यह तमाम कार्य हुआ था। उन्हें अधिग्रहण का अवार्ड लेटर भी मिल गया था, लेकिन बाद में विभाग ने इस सड़क को पुल से हल्का सा मोड़ दिया गया, जिससे अब लगातार वह डर के साए में जी रहे हैं। न जाने कब कोई वाहन आकर उनके घर को टक्कर मार दे, यह डर लगा रहता है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दी गई है। विभाग और प्रशासन के अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। वर्ष 2021 में पुल बनकर तैयार हुआ है, जिसके बाद हर साल यहां पर हादसे हो रहे हैं। पिछले साल जून में यहां पर उनके घर की सुरक्षा दीवार कार की टक्कर से टूट गई थी।


हादसे का वीडियो सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड
ट्रक का कोई पार्ट अचानक टूट जाने से ट्रक बेकाबू हो गया और मकान में जा घुसा। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना हमीरपुर से पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया। घर के मालिक की ओर से चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है। इस हादसे का वीडियो घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस टीम मौके पर गई है। नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।


हाल ही में हमीरपुर का कार्यभार मिला है। जल्द ही इस मामले की जांच की जाएगी। नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। यदि यहां पर लगातार हादसे हो रहे हैं, तो उचित कदम उठाए जाएंगे।

-मीत शर्मा, अधिशासी अभियंता एनएच विंग, लोक निर्माण विभाग, हमीरपुर

कोहली में अनियंत्रित होकर घर से टकराया ट्रक। जागरूक पाठक।

कोहली में अनियंत्रित होकर घर से टकराया ट्रक। जागरूक पाठक।- फोटो : स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed