फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Truck breaks down near Thana Darogan on National Highway-03, two hours long jam

Hamirpur (Himachal) News: नेशनल हाईवे-03 पर ठाणा दरोगण के पास ट्रक खराब, दो घंटे लंबा जाम

Wed, 17 Jul 2024 05:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
छोटी गाड़ियों को वाया टपरे काला अंब और वाया गवारडू होकर भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अवाहदेवी (हमीरपुर)। नेशनल हाईवे तीन पर टौणी देवी के पास ठाणा दरोगण नजदीक दरकोटी मोड़ की चढ़ाई पर बुधवार को एक ट्रक खराब होने से करीब दो घंटे तक एनएच बंद रहा। दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। ट्रक हमीरपुर से टौणी देवी की तरफ आ रहा था। चढ़ाई पर ट्रक का डीजल खत्म हो गया। इससे बीच सड़क में ट्रक बंद हो गया। इस बीच ट्रक में डीजल भरकर इसे स्टार्ट करने के प्रयास भी हुए लेकिन सफलता न मिली। छोटी गाड़ियों को वाया टपरे काला अंब और वाया गवारडू होकर भेजा गया और बस की सवारियों को हमीरपुर से अवाहदेवी की ओर जाने वालों को दूसरी बस में बैठाया और अवाहदेवी से हमीरपुर वालों को दूसरी तरफ भेजा गया। इससे सवारियों को सामान लेकर एक दूसरी बस बदलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बड़ी गाड़ियां काफी देर तक जाम में फंसी रहीं। यात्रियों रीना, शीला, बलदेव, कमलेश, रिंकू, प्रकाश ने कहा कि नेशनल हाईवे बंद होने से उन्हें परेशान होना पड़ा। टौणी देवी चौकी देवी प्रभारी एएसआई यशविंद्र सिंह ने कहा कि ट्रक खराब होने से यातायात बाधित हुआ। दो घंटे के बाद ट्रैफिक बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed