फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Trouble due to lack of street lights on the road leading to Nadaun police station

Hamirpur (Himachal) News: नादौन पुलिस थाना को जाती सड़क पर स्ट्रीट लाइट न होने से परेशानी

Sun, 10 Nov 2024 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 10 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to lack of street lights on the road leading to Nadaun police station
पुलिस थाना नादौन की ओर जाने वाला रास्ता। संवाद
जंगल से होकर गुजरते दो किलोमीटर मार्ग में जंगली जानवरों से हादसे का बना रहता है भय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन/कांगू(हमीरपुर)। नादौन में स्थापित पुलिस थाने की ओर जाने वाली सड़क पर स्ट्रीट लाइटें न होने के कारण देर रात पुलिस कर्मचारियों को इस सड़क से पैदल निकलना परेशानी भरा हो गया है, क्योंकि यह रास्ता घने जंगल की ओर से निकलता है।
इस मार्ग की दूरी राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर थाना परिसर तक लगभग एक किलोमीटर के करीब है। टिल्लू गांव की ओर पैदल जाने के लिए ग्रामीण भी इसी सड़क का प्रयोग करते हैं। पुलिस कर्मचारियों को रात के समय अपने विभागीय कार्य के लिए कई बार पैदल ही निकालना पड़ता है, परंतु जंगल की ओर से निकलने वाले इस रास्ते में जंगली जानवरों के मिलने का भय बना रहता है।
विज्ञापन


कई बार इस सड़क पर ऐसे कई जानवरों को देखा जा चुका है और पुलिस कर्मचारी भी उनके हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे हैं, परंतु सत्ताहीन सरकारों ने पुलिस कर्मचारियों की रक्षा के लिए सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगवाने का कोई भी उचित प्रबंध नहीं किया है। नादौन थाना शहर से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस बारे में एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने कहा कि मामला अभी उनके ध्यान में लाया गया है और जल्द ही थाना प्रभारी को बताकर स्ट्रीट लाइटें लगवाने का प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों के साथ वहां से निकलने वाले आम लोगों और ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed