{"_id":"65565ccb2c00018a760d24d9","slug":"triple-xi-team-defeated-kakkar-in-the-final-of-cricket-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-13796-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: क्रिकेट के फाइनल में टिहरा इलेवन की टीम ने कक्कड को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: क्रिकेट के फाइनल में टिहरा इलेवन की टीम ने कक्कड को दी शिकस्त
विज्ञापन
हमीरपुर। एनआरएसएस मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में टिहरा इलेवन ने कक्कड़ इलेवन पर तीन रन की रोमांचक जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के समापन पर प्रदेश भाजपा सचिव एवं भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने विजेता टिहरा इलेवन एवं उपविजेता कक्कड इलेवन की टीमों को विजेता ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। कहा कि आज पूरी दुनिया में क्रिकेट विश्व कप की चर्चा के साथ धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के सौंदर्य की भी खूब प्रशंसा हो रही है। इससे प्रदेश में पर्यटन को पंख लगे हैं और इसका सारा श्रेय केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को जाता है।
उन्होंने विजेता टीम को 8,100 रुपये, उप विजेता को 5100 रुपये और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के सदस्य प्रवीण कुमार, अनिल कुमार, हेमराज, प्रवीण, पंकू ने कहा कि जिला हमीरपुर व जिला मंडी के दूरस्थ दुर्गम क्षेत्र बाकर, कुजावल में हर वर्ष होने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता में हमीरपुर के सुजानपुर और जिला मंडी के धर्मपुर क्षेत्र की 24 टीमों के लगभग 270 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन आरबीएल युवक मंडल, गद्दीधार अपने स्वर्गीय साथियों की याद में हर वर्ष करता है।