फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tricolor Yatra paid tribute to the bravery of the Indian Army

Hamirpur (Himachal) News: तिरंगा यात्रा से भारतीय सेना के पराक्रम को किया नमन

Fri, 23 May 2025 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 23 May 2025 07:07 AM IST
विज्ञापन
Tricolor Yatra paid tribute to the bravery of the Indian Army
टिहरा में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूली बच्चे व अन्य। स्त्रोत जागरुक पाठक
देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र, पूर्व सैनिकों और युवाओं ने भी लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरा (मंडी)। भारतीय सेना की ओर से आतंकवाद के विरुद्ध की गई निर्णायक कार्रवाई और पाकिस्तान के खिलाफ दिखाए गए पराक्रम के समर्थन में टिहरा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। माडल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन देवधार (टिहरा) और सरस्वती विद्या मंदिर लग्यार (टिहरा) के स्कूली बच्चों, पूर्व सैनिकों, युवाओं और आम जनमानस ने भाग लिया।
तिरंगा यात्रा प्राचीन शिव मंदिर, टिहरा से आरंभ होकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिहरा के मुख्य द्वार तक निकली। लगभग एक किलोमीटर लंबी इस यात्रा के दौरान भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय, वंदे मातरम् और पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन

इस देशभक्ति से ओतप्रोत आयोजन में भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर, जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया, मंडल अध्यक्ष विनोद, उपाध्यक्ष रविंद्र (बिट्टू), महामंत्री यश पठानिया और प्रवक्ता राजीव आर्य समेत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । प्रवक्ता राजीव आर्य ने कहा कि यह आयोजन यह दर्शाता है कि टिहरा की जनता न केवल देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों के साथ खड़ी है, बल्कि वह हर कदम पर राष्ट्रहित में एकजुट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed