{"_id":"6817b3b014961030070f3e5a","slug":"trial-for-the-states-netball-team-45-players-selected-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-154999-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सूबे की नेटबाल टीम के लिए ट्रायल, 45 खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सूबे की नेटबाल टीम के लिए ट्रायल, 45 खिलाड़ी चयनित
Mon, 05 May 2025 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 05 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। साई विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी और सीड़लिंग पब्लिक स्कूल देहरा जाहू में ट्रेडिशनल नेटबाल, फास्ट फाइव नेटबाल और मिक्स नेटबाल टीम के लिए राज्य स्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर, कुल्लू, शिमला, ऊना और कांगड़ा जिलों से 66 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश चयन समिति के समन्वयक राकेश कुमार ने बताया कि ट्रायल के माध्यम से तीनों वर्गों के कुल 45 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें अतुल शर्मा, पारस, उदय ठाकुर, रितेश, कनिष्क, शिवांश राणा, दिव्यांश जैसे होनहार खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन कर प्रदेश टीम में जगह बनाई है। प्रदेश महासचिव अशोक आनंद ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के लिए 12 मई से 22 मई तक सीड़लिंग पब्लिक स्कूल देहरा में कोचिंग कैंप लगाया जाएगा, जहां खिलाड़ी अपनी तकनीकी कमियों को दूर कर राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयारी करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश की चयनित टीम 25 से 31 मई तक मध्य प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता (लड़के व लड़कियां वर्ग) में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी। इस मौके पर चयन समिति के सदस्य अजय शर्मा, नवीन कुमार, भावना, और हमीरपुर जिला महासचिव वीरेंद्र चौधरी उपस्थित रहे।