फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Transport pensioners receive neither the 50,000 installment nor the DA payment: Ajmer

परिवहन पेंशनरों को न मिली 50 हजार की किस्त, न डीए का भुगतान : अजमेर

Tue, 08 Sep 2026 10:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 08 Sep 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर इकाई की मासिक बैठक सोमवार को बस अड्डे में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष नंद लाल चौहान ने की।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने सरकार से मांग की है कि परिवहन निगम के पेंशनरों को जल्द देनदारियां जारी की जाएं। उन्होंने कहा कि अभी तक न तो 50 हजार रुपये की किस्त जारी की गई है और न ही तीन प्रतिशत डीए का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

हिमाचल पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर एक सितंबर 2026 को शिमला के चौड़ा मैदान में धरना-प्रदर्शन किया गया था।
अब आगे भी पेंशनरों की सभी लंबित देनदारियों का भुगतान होने तक संघर्ष जारी रहेगा। पेंशनर सरकार से कोई अलग मांग नहीं कर रहे हैं बल्कि उनकी लंबित देनदारियों का भुगतान करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार से आग्रह किया कि पेंशनर समाज को बांटने की नीति बंद की जाए। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे पेंशनरों की समस्याओं का सरकार को गंभीरता से समाधान करना चाहिए। बैठक में शिव कुमार, बलवीर पठानिया, राम लाल, हुकम चंद, पवन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed