फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Transport Corporation buses panting midway

Hamirpur (Himachal) News: बीच रास्ते में हांफ रहीं परिवहन निगम की बसें

Thu, 16 Nov 2023 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों का रूटीन रूट पर बार-बार खराब होने का सिलसिला जारी है। वीरवार को सरकाघाट से लुधियाना जाने वाली निगम की बस नादौन अंब मार्ग पर नादौन से मात्र पांच किलोमीटर की दूरी पर हांफ गई। इससे सवारियों को काफी देर तक परेशानी से जूझना पड़ा। सप्ताह में दूसरी बार यह बस रास्ते में खराब हुई है। वीरवार दोपहर करीब 12:30 बजे यह बस सरकाघाट से नादौन पहुंची, उसके बाद जब नादौन बस अड्डा से सवारियां भरकर लुधियाना के लिए रवाना हुई तो मात्र पांच किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद ही कलूर गांव में इस बस में तकनीकी खराबी आने से चालक को इसे वहीं रोकना पड़ा।
विज्ञापन


बस की सवारियों ने बताया कि गत सप्ताह जब वह इसमें सफर कर रहे थे तब भी यह बस रास्ते में खराब हो गई थी। दूसरी बसों में अधिक भीड़ होने के कारण विभाग की ओर से हमीरपुर से अतिरिक्त बस का प्रबंध किया गया। करीब तीन घंटे इंतजार करने के बाद सवारियों को आगे भेजा गया। इस बस में कुछ ऐसी सवारियां भी थीं जिन्होंने आगे जाकर ट्रेन पकड़नी थी। यात्रियों सुमन, लता, रमेश, करण, प्रतीक आदि ने कहा कि कई डिपो में नई बसों को लोकल रोड पर भेजा जा रहा है जबकि लंबे रूट पर पुरानी बसें ही भेजी जा रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में आरएम हमीरपुर विवेक लखनपाल ने कहा कि सरकाघाट डिपो से यहां बस पहुंचने में समय लगता है इसलिए हमीरपुर से अतिरिक्त बस की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed