फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Training will be held in January regarding operation of PM Shri schools

Hamirpur (Himachal) News: पीएमश्री स्कूलों के संचालन को लेकर जनवरी में होगा प्रशिक्षण

Wed, 25 Dec 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 25 Dec 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पीएमश्री स्कूलों के संचालन को लेकर चार जिलों के स्कूल प्रमुखों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होगी। कार्यशाला का आयोजन दो से चार जनवरी तक हमीरपुर के निजी होटल में किया जाएगा।
विज्ञापन

चार दिवसीय कार्यशाला में कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा और ऊना के 81 स्कूल प्रमुखों को पीएमश्री (पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) स्कूलों के संचालन को लेकर चार अलग-अलग सत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला का थीम 21वीं सदी की आधुनिकता का सरकारी स्कूलों में प्रयोग रहेगा। कार्यशाला में विशेष रूप से स्कूलों में विद्यार्थियों को अधिक से अधिक आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में उपयोगी विषयों के निपुण बनाने के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि पीएमश्री योजना के तहत स्कूलों में अधिक से अधिक आधुनिकताओं का प्रयोग किया जा सके।
विज्ञापन


तीन दिवसीय कार्यशाला में केवल पीएमश्री योजना के तहत चयनित स्कूलों के प्रमुख ही भाग लेंगे। कार्यशाला का शुभारंभ दो जनवरी, जबकि समापन चार जनवरी को होगा। कार्यशाला में पीएश्री योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों थीमों और प्लान को लेकर चर्चा कर प्रशिक्षण दिया जाएगा। संसाधन व्यक्ति स्कूलों मेें गुणात्मक रूप से मजबूत करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई और विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने वाले अहम बिंदुओं और पीएमश्री योजना के छह स्तंभों पाठ्यक्रम, शिक्षणशास्त्र और मूल्यांकन, पहुंच और बुनियादी ढांचा, मानव संसाधन और स्कूल नेतृत्व, समावेशी प्रथाएं और लैंगिक समानता प्रबंधन निगरानी और शासन तथा लाभार्थी संतुष्टि का सही रूप से प्रयोग करने के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

पीएमश्री स्कूलों के लिए संचालन को लेकर चार जिलों के प्रमुखों के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला का आयोजन दो से चार जनवरी तक किया जाएगा। कार्यशाला में विशेष रूप से पीएश्री योजना का लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

नवीन शर्मा, उपनिदेशक गुणवत्ता नियंत्रक एवं डीपीओ समग्र शिक्षा

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed