फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Trainees will be able to complain about ragging by writing in the box: Bharti

प्रशिक्षु बॉक्स में लिखकर दे सकेंगे रैगिंग की शिकायत : भारती

Wed, 27 Mar 2024 01:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मंगलवार को तीन माह बाद एंटी रैगिंग कमेटी ने बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने की। बैठक में प्रशिक्षु चिकित्सकों के साथ किसी भी तरह की कोई रैगिंग न हो, इस पर चर्चा की गई व अन्य फैकल्टी सदस्यों से सुझाव लिए गए। प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि हर माह जांच के लिए एक कमेटी गठित की है जो इन प्रशिक्षुओं के होस्टलों में जाकर जांच करती है कि कोई परेशानी तो नहीं है। पुलिस भी समय-समय पर जाकर प्रशिक्षुओं से बातचीत करती है तथा समस्याओं के बारे में पूछती है।
विज्ञापन

वहीं, एक मेंटर कार्यक्रम भी चलाया गया है। इसके तहत हर विभागीय एचओडी और अन्य फैकल्टी सदस्य हर माह पांच रोल नंबर लेकर प्रशिक्षु चिकित्सकों के साथ बातचीत करेंगे और उनकी समस्याओं के बारे में जानेंगे ताकि प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ किसी भी तरह की रैगिंग हो रही हो तो वह अपने अध्यापकों के साथ बता सकें। वहीं, निजी होस्टलों में वार्डन और स्क्वायड मेंबर को लगातार पेट्रोलिंग व औचक निरीक्षण को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि एक शिकायत पत्र बॉक्स अकादमिक ब्लॉक में लगाया जाए ताकि ऐसा कोई प्रशिक्षु जो बोल न पा रहा हो वह यहां लिखकर अपनी शिकायत कर दे। एक माह में रैगिंग कमेटी इस बॉक्स को चेक करेगी। वहीं, कैंटीन में भी सीसीटीवी, सभी फैकल्टी सदस्यों के कमरे में सीसीटीवी लगाने पर चर्चा की गई। इस बैठक में डॉॅ. श्रुति, डॉ. सुभाष, डॉ. लक्ष्मी अग्रिहोत्री, डॉ. अनुपम, डॉ. कविता, डॉ. अणु, डॉ. रामस्वरूप, डॉ. रविंद्र कौर, डॉ. अरविंद्र धीमान, डॉ. अंजलि सोनी, डॉ. आरती चौहान, डॉ. गिरीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed