फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Trainee doctors protest against National Exit Examination

Hamirpur (Himachal) News: प्रशिक्षु चिकित्सकों का नेशनल एग्जिट परीक्षा के खिलाफ दूसरे दिन भी प्रदर्शन

Tue, 04 Jul 2023 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 04 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Trainee doctors protest against National Exit Examination
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बैच 2019 के प्रशिक्षु  चिकित्सक विरोध प्रदर्शन करते हुए
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मंगलवार को दूसरे दिन भी एमबीबीएस बैच 2019 के प्रशिक्षु चिकित्सकों राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा नेशनल एग्जिट टेस्ट अनिवार्य करने का विरोध किया। प्रशिक्षु चिकित्सकों ने सुबह 10ः00 बजे से 10:30 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




एमबीबीएस बैच 2019 के लड़कों के सीआर (क्लास रिप्रजेंटेटिव) रवि कांत, लड़कियों की सीआर इतिका शर्मा, प्रियांशु, तारुष महाजन ने कहा कि बीच सत्र में निर्णय की जानकारी दी जा रही है, जो अन्यायपूर्ण है। उन्होंने फैसले को एनएमसी अधिनियम 2019 की धारा 49 का उल्लंघन है। प्रशिक्षुओं ने मांग की कि नेशनल एग्जिट परीक्षा को अन्य बैचों के लिए लागू किया जाए, क्योंकि जब उनका बैच शुरू हुआ था तब यह पाठ्यक्रम में निर्धारित था। अब अंतिम परीक्षा सिर पर है, ऐसे में इतने कम समय में तैयारी नहीं हो सकती।
विज्ञापन




राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने फरमान जारी किया है कि शैक्षणिक सत्र के बीच ही नवंबर माह में ही नेशनल एग्जिट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसी परीक्षा के आधार पर इन प्रशिक्षु चिकित्सकों का भविष्य तय होगा। क्योंकि इसी परीक्षा के आधार पर ही भविष्य में प्रशिक्षु चिकित्सकों को स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने के लिए सीटें मिलेंगी तथा इस परीक्षा में पास होने के बाद प्रशिक्षु चिकित्सकों को मेडिकल प्रैक्टिस की अनुमति भी मिलेगी। अगर इस टेस्ट में प्रशिक्षु चिकित्सक फेल हो जाते हैं तो उन्हें डिग्री नहीं दी जाती और साथ ही वह मेडिकल प्रैक्टिस भी नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed