{"_id":"650c9680441be1535a045d74","slug":"trainee-doctors-gave-the-message-of-patient-safety-through-posters-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-9120-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: प्रशिक्षु चिकित्सकों ने पोस्टरों से दिया मरीजों की सुरक्षा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: प्रशिक्षु चिकित्सकों ने पोस्टरों से दिया मरीजों की सुरक्षा का संदेश
Fri, 22 Sep 2023 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में वीरवार को विश्व मरीज सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया और विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने की। इस दौरान एमबीबीएम बैच 2018 के प्रशिक्षु चिकित्सकों ने भाग लिया। प्रशिक्षु चिकित्सकों ने पोस्टर मेकिंग के माध्यम से मरीजों की सुरक्षा कैसे की जा सकती है, उनकी अन्य समस्याओं का हल, विश्व मरीज सुरक्षा दिवस मनाने की वजह आदि पर जागरूक किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि विश्व मरीज सुरक्षा दिवस मनाया जा रहा है तथा 22 सितंबर को यह समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी चिकित्सक की प्राथमिकता उसका मरीज होता है। ऐसे में मरीज की सुरक्षा चिकित्सकों का दायित्व है तथा चिकित्सकों को इस दायित्व को बखूबी निभाना चाहिए। इस दौरान अस्पताल के एमएम डॉ. अनिल वर्मा और अन्य चिकित्सक व फैकल्टी सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन