फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Traffic system deteriorated in the district headquarters, jam lasting for hours

Hamirpur (Himachal) News: जिला मुख्यालय में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था, घंटों लग रहा जाम

Thu, 16 Nov 2023 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Traffic system deteriorated in the district headquarters, jam lasting for hours
हमीरपुर बाजार में के पास खराब हुई एचआरटीसी की बस के कारण लगा जाम। (संवाद)
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में इन दिनों सड़कों पर जाम आम हो गया है। जिला मुख्यालय में वीरवार को भी दोसड़का से लेकर बस अड्डा तक दो किलोमीटर तक डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। इससे ऑफिस व अन्य कार्यों से जाने वाले लोगों को खासी दिक्कत हुई। दोसड़का से बस अड्डा पहुंचने में लोगों का आधे घंटे से भी ज्यादा समय लग गया। यहां पहुंचने में 8 से 10 मिनट लगते हैं। बस अड्डा के पास ही एचआरटीसी की बस खराब हो गई थी। ऐसे में इस खराब बस को यहां से हटाने में काफी समय लग गया। जिले में ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है। बाजार में भी बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क हो रहे हैं। इससे राहगीरों को खासी दिक्कत होती है। त्योहारी सीजन में हमीरपुर बाजार से वाहन गुजर रहे थे जिस कारण जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई थी। दिवाली सीजन के चलते पिछले कुछ दिनों से मुख्यालय में जाम की दिक्कत पेश आ रही हैं। बाईपास, दोसड़का में बनाई गई पुलिस गुमटियों में वीरवार को जाम के दौरान कर्मचारी नजर नहीं आए। यहां पर कोई भी ट्रैफिक पुलिस कर्मी या होमगार्ड जवान तैनात नहीं था।
विज्ञापन


बाजार में दुकानदारों को भी अपने सामान की लोडिंग और अनलोडिंग करने का समय निर्धारित किया गया है लेकिन उस नियम की भी अवहेलना हो रही है। दुकानदार जब मन करता है वाहन खड़ा करते हैं। इससे खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों उदित, नायारण, अमन, प्रदीप, संतोष, विजय आदि ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है। लोग दोपहिया वाहनों में बिना हेलमेट के भी गुजर रहे हैं। मुख्य बाजार में तो खासी दिक्कत होती है। पुलिस को चाहिए कि बाजार से वाहन गुजरने का समय निर्धारित किया जाए ताकि दिक्कत न हो। उधर, ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज राजकुमार ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस सब पर कार्रवाई करती है और जो भी लोग बाजार में बेतरतीब ढंग से गाड़ी पार्क करते हैं उनके चालान किए जाते हैं। वीरवार को बस खराब हुई थी, जिस कारण दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed