फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Traffic remained halted for two and a half hours due to landslide in Tauni Devi and one hour due to falling of tree in Gwalpathar

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी में भूस्खलन से ढाई घंटे और ग्वालपत्थर में पेड़ गिरने से एक घंटा यातायात रहा ठप

Wed, 23 Jul 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 23 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Traffic remained halted for two and a half hours due to landslide in Tauni Devi and one hour due to falling of tree in Gwalpathar
निर्माणाधीन एनएच 03 का नया बाइपास भू-स्खलन से बंद। स्रोत : जागरूक पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हमीरपुर। दो दिन से हो रही बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। वहीं, बारिश के बीच भूस्खलन होने से टौणी देवी में बजरौल-थोलू संपर्क मार्ग ढाई घंटे तक बाधित रहा। सुबह करीब 9:30 बजे बाधित हुए इस मार्ग से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें पेश आईं।
इसके बाद विभागीय मशीनरी के माध्यम से इस मार्ग को दोपहर करीब 12:00 तक खोल दिया गया। इसके अलावा ग्वालपत्थर में सड़क के बीचोंबीच पेड़ गिरने से धनेटा-नादौन मार्ग आवाजाही के लिए बंद हो गया, जिसे विभागीय कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर डेढ़ बजे तक बहाल कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान लोक निर्माण विभाग को 24 घंटों में करीब दो करोड़ 97 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, बरसात में अब तक विभाग को हुए नुकसान का आंकड़ा 35 करोड़ 61 लाख, 86 हजार तक पहुंच गया है। इसके अलावा बिजली विभाग टौणी देवी के तहत एक ट्रांसफार्मर बंद होने से बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। बिजली बोर्ड के कर्मियों ने अन्य वैकल्पिक साधनों से बिजली सेवाएं बहाल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बिजली बोर्ड को बरसात में अब तक 74 लाख 51 हजार रुपये का नुकसान हो चुका है। उधर, जल शक्ति विभाग को अब तक बरसात में सबसे ज्यादा 54 करोड़, 75 लाख, 26 हजार का नुकसान आंका गया है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में छह डंगें, छह गोशाला और चार कच्चे घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। डीसी अमरजीत सिंह ने विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द नुकसान की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।



हाईवे पर गिरीं चट्टाने, पांच घंटे बाद बहाल हुआ मार्ग

टौणी देवी (हमीरपुर)। टौणी देवी के तहसील भवन के पास निर्माणाधीन एनएच 03 का नया बाईपास भूस्खलन के कारण बंद हो गया। मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे बड़ी चट्टानें अचानक निर्माणाधीन एनएच 03 पर गिर गईं। गनीमत यह रही कि उस वक्त कोई वाहन यहां से नहीं गुजर रहा था। घटना के बाद सारा यातायात पुराने उहल चौक से भेजा गया। यह मार्ग पहले से ही खस्ताहाल स्थिति में है। इस कारण यहां पर नियमित रूप से जाम लगा रहा। उहल और कक्कड़ की तरफ से आने वाली बसों और अन्य बड़ी गाड़ियों को टौणी देवी जंक्शन से ही प्राइमरी स्कूल से होकर हमीरपुर के लिए भेजा गया। इस दौरान निर्माण कंपनी की मशीनरी ने भूस्खलन को हटाया गया और दोपहर लगभग 12:30 बजे तक मार्ग को बहाल किया गया।

निर्माणाधीन एनएच 03 का नया बाइपास भू-स्खलन से बंद। स्रोत : जागरूक पाठक

निर्माणाधीन एनएच 03 का नया बाइपास भू-स्खलन से बंद। स्रोत : जागरूक पाठक

निर्माणाधीन एनएच 03 का नया बाइपास भू-स्खलन से बंद। स्रोत : जागरूक पाठक

निर्माणाधीन एनएच 03 का नया बाइपास भू-स्खलन से बंद। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed