फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Traffic disrupted due to encroachment on footpath on Nadaun to Jwalaji road

Hamirpur (Himachal) News: नादौन से ज्वालाजी मार्ग पर बने फुटपाथ पर अतिक्रमण से आवागमन बाधित

Wed, 17 Jul 2024 06:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:01 PM IST
विज्ञापन
दुकानदारों की ओर से फुटपाथ पर रखा जा रहा सामान
विज्ञापन

लोगों ने सड़क की दूसरी तरफ भी फुटपाथ बनाने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। नादौन बस अड्डा से ज्वालाजी मार्ग पर एनएच के एक तरफ नालियों पर बनाए फुटपाथ के स्लैब पर कई दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। दुकानदारों की ओर से सामान रखने के कारण राहगीर इस फुटपाथ का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

अब लोग सड़क मार्ग के दूसरी ओर फुटपाथ बनाने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों राजीव, संजीव, लोकेश, प्रवीण आदि ने कहा कि ब्यास पुल से नादौन बस अड्डा तक दुकानों के आगे सामान रखने और सड़क किनारे दुकानों से सामान की लोडिंग और अनलोडिंग के लिए पार्क किए जाने वाले वाहनों के चलते यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। हालांकि, पुलिस विभाग की ओर से यहां गृहरक्षक तैनात किए गए हैं लेकिन जब इन जवानों की ओर से किसी को रोका जाता है तो वह इनसे ही उलझ पड़ते हैं। सड़क मार्ग के इस भाग पर यातायात बहुत धीमा हो जाता है और कई बार इस जाम में एंबुलेंस तक फंस जाती है। लोगों ने मांग की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए तथा सड़क मार्ग की दूसरी ओर भी फुटपाथ की व्यवस्था की जाए। इस बारे में नगर परिषद नादौन के अध्यक्ष शम्मी सोनी ने कहा कि समस्या के समाधान के प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed