फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Traders confused about Sawan Bhado fair, sent complaint to CM

Hamirpur (Himachal) News: सावन भादो मेले की उलझन में व्यापारी, सीएम को भेजी शिकायत

Wed, 20 Aug 2025 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 20 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में बाईपास पर सजाए गए सावन भादो मेले को 15 अगस्त बीतने के बाद भी नहीं हटाया गया है। व्यापार मंडल हमीरपुर का दावा है कि इस मेले के आयोजन को आगे बढ़ाया गया है। वहीं, व्यापार मंडल हमीरपुर ने इस पर आपत्ति भी जताई है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान सुमित ठाकुर ने इस सिलसिले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डीसी और एसपी हमीरपुर को ईमेल के जरिये शिकायत भेजी है। बाईपास में एनएच किनारे निजी भूमि में यह मेला सजाया गया है। यहां पर पहली दफा यह मेला सजाया गया है, जिसका पहले भी स्थानीय व्यापारी विरोध जता चुके है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने कहा कि आयोजन को आगे बढ़ाए जाने से स्थानीय व्यापारियों में रोष है। प्रशासन को इस सिलसिले में पहले भी शिकायत दी गई थी, लेकिन मामले में प्रशासन ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया है। इस मेले के कारण स्थानीय बाजारों में व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। यहां पर अस्थायी दुकानों के माध्यम से बिना किसी पंजीकरण एवं कर व्यवस्था के सामान बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच किनारे यह मेला सजाया गया है ऐसे में यातायात एवं पार्किंग की गंभीर समस्या भी यहां पर बनी हुई है। यहां पर अग्निशमन विभाग की कोई व्यवस्था अथवा अनुमति नहीं है। नियमों के विपरित यहां पर न पानी पीने की उचित व्यवस्था है और न वॉशरूम जाने की कोई व्यवस्था है। व्यापार मंडल ने पत्र के माध्यम से प्रशासन को चेताया है कि यदि 23 अगस्त तक इस मेले को यहां से नहीं हटाया गया, तो वह संघर्ष का रास्ता अख्तियार करने को विवश होंगे।
वहीं, एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह का कहना है कि अनुमति दी गई है। यह अनुमति कब तक है इसका दस्तावेज देखना पड़ेगा। यदि यहां पर कोई दिक्कत पेश आ रही है, तो निरीक्षण कर उचित कार्रवाई की जाएगी।


कर चोरी को लेकर उठे थे सवाल
यहां मेले में दुकाने लगाने वाले दुकानदारों के जीएसटी पंजीकरण को लेकर भी सवाल उठे थे। बाद में आबकारी एवं कराधान विभाग ने इन व्यापारियों को पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए थे। यहां पर चार से पांच व्यापारियों ने इसके लिए आवेदन किया था, लेकिन कई व्यापारियों ने आवेदन नहीं किया है। कर के मामले में यहां पर पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed