फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Traders' association expresses concern over the rising number of stray dogs.

Hamirpur (Himachal) News: लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या पर व्यापार मंडल ने जताई चिंता

Wed, 23 Sep 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 23 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या पर व्यापार मंडल हमीरपुर ने चिंता जताई है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान सुमित ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे आम नागरिकों, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भय का माहौल है। पिछले कुछ दिनों में कुत्तों के काटने के कई मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

कुत्तों के झुंड सड़कों, बाजारों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमते रहते हैं। व्यापार मंडल ने आवारा कुत्तों को पकड़ने, उनकी नसबंदी और टीकाकरण के साथ आवश्यकतानुसार सुरक्षित स्थान पर रखने की प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की। जिन क्षेत्रों में काटने की घटनाएं अधिक हो रही हैं, वहां विशेष अभियान चलाने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के आयुक्त राकेश ने बताया कि कुत्तों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहरवासियों की चिंताओं को ध्यान में रखा जा रहा है। गौर रहे कि नगर निगम हमीरपुर क्षेत्र में तीन दिनों में आवारा कुत्तों के काटने से 30 लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed