फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Touni Devi's Ankesh Chauhan became lieutenant in the army.

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी के अंकेश चौहान बने सेना में लेफ्टिनेंट

Fri, 14 Jun 2024 01:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Touni Devi's Ankesh Chauhan became lieutenant in the army.
लेफि्नेंट बने टौणीदेवी के अंकेश माता पिता के साथ।
टौणीदेवी (हमीरपुर)। भारतीय सेना में टौणी देवी के झोखर गांव के अंकेश चौहान लेफ्टिनेंट बन गए हैं। इससे परिजन और गांववासी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। घर पहुंचने पर अंकेश का भव्य स्वागत किया गया। टपरे पंचायत के झोखर गांव में पूर्व सैनिक रणजीत सिंह और माता सोमा देवी के घर जन्मे अंकेश चौहान की जमा दो तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टौणी देवी में हुई। इसके बाद उन्होंने जेबीटी की परीक्षा पास की। अंकेश का सपना भारतीय सेना में जाकर देश सेवा करने का था और इसी क्रम में वह 23 मई 2016 को सेना में एक क्लर्क के तौर पर भर्ती हो गए। लेकिन, यहां पर ही उसके कदम नहीं रुके। मंजिल तो कुछ और ही थी। अंकेश ने दिन रात मेहनत की और सेना की नौकरी भी की।
विज्ञापन


इसके बाद कमीशन पास किया और 8 जून 2024 को आईएमए देहरादून उत्तराखंड से कमीशन पास कर लिया। अब वह लेफ्टिनेंट के तौर पर आरकेटी रेजिमेंट आरटी में सेवाएं देंगे। लेफ्टिनेंट बनने के बाद अंकेश चौहान गुरुवार को अपने पैतृक गांव झोखर पहुंचे। यहां पर उनका बैंड बाजे और फूल मालाओं के साथ परिजनों व ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया तथा पलकों पर बैठा लिया। अंकेश नौकरी के साथ ही दिन-रात पढ़ाई भी करता रहा तथा कुछ कर गुजरने की क्षमता उसके अंदर थी और इसी के दम पर उसने आईएमए देहरादून से कमीशन क्वालीफाई किया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर के साथ ही टपरे पंचायत के प्रधान दिवान चंद तथा बारीं पंचायत के प्रधान रविंद्र ठाकुर, सूबेदार विजय चौहान, मस्तराम, पूर्व शिक्षक धर्म सिंह सहित अन्य ने भी बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed