Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Took oath to vote without any inducement

Hamirpur (Himachal) News: बिना किसी प्रलोभन के वोट देने की शपथ दिलाई

Fri, 26 Jan 2024 01:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नागरिकों की मजबूत लोकतंत्र प्रणाली में भागीदारी बढ़ाने के लिए संयुक्त कार्यालय भवन नादौन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार नादौन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन


समारोह में मोहिंद्र सिंह निर्वाचन कानूनगो एवं मतदान केंद्र 12-नादौन-1, 13-नादौन-2, 14-नगरडा, 15- नादौन-3, 16-बेला-1, 17-बेला-2 के बूथ लेवल अधिकारी और निर्वाचन स्टाफ उपस्थित रहा। समारोह में अनुजा शर्मा, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार) समारोह में नए मतदाताओं को मुख्यातिथि की ओर से मतदाता फोटो पहचान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि द्वारा निष्पक्ष और बिना किसी प्रलोभन के वोट देने की शपथ दिलाई गई। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में लोगों को मतदाता के रूप में पंजीकरण एवं मतदान के समय आवश्यक तौर पर मतदान देने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

बाक्स
बेटियों को अधिकारों के बारे में किया जागरूक
हमीरपुर। भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी में बालिका दिवस, राज्य स्थापना दिवस और गणतंत्र दिवस मनाया गया। स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेकर बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण रखने पर बल दिया। अध्यापकों ने बेटियों को असमानताओं और अपने अधिकारों के बारे में जागरूक किया। स्कूल के अध्यापकों ने हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस प्रधानाचार्य आरती कटोच ने बच्चों और अध्यापकों को हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed