फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Took information from officials about the latest situation of TB patients in the district

Hamirpur (Himachal) News: अधिकारियों से जिले में टीबी रोगियों की ताजा स्थिति की जानकारी ली

Sat, 23 Mar 2024 12:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 12:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने शुक्रवार को हमीर भवन में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित तीन अलग-अलग जिलास्तरीय समितियों की बैठक की अध्यक्षता की तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। टीबी मुक्त अभियान से संबंधित जिला टीबी फोरम और जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जिले में टीबी रोगियों की ताजा स्थिति की जानकारी ली।


बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता और टीबी उन्मूलन अभियान के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने टीबी मुक्त अभियान के संबंध में विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने एचआईवी-एड्स पीड़ित बच्चों से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक के दौरान भी अधिकारियों से इन बच्चों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। तीनों समितियों की बैठकों में सभी खंडों के खंड चिकित्सा अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed