फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   tonny devi shopkeeper open shop to 2 pm

अब टौणीदेवी के व्यापारी भी 2 बजे तक खोलेंगे दुकानें

Thu, 21 May 2020 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण व्यापार मंडल टौणीदेवी के व्यापारियों ने दुकानें कर्फ्यू ढील से 2 घंटे कम खोलने का निर्णय लिया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन सोनी ने कहा कि सरकार के निर्णय को दरकिनार कर व्यापारियों ने खुद अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बाजार को सुबह 9 बजे से 2 बजे तक खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने नौ से चार तक का समय व्यापारियों के लिए दिया है। उपाध्यक्ष अमरदीप राणा, महासचिव संजीव चौहान सहित अनेक पदाधिकारियों ने कहा कि टौणीदेवी के साथ लगती गवारडू पंचायत में 2 कोरोना पॉजिटिव केस आने से लोग सहमे हुए हैं और क्षेत्र में कई लोग रेड जोन से आए हैं। जिससे और लोगों को भी खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसलिए उन्होंने दुकानों को 2 घंटे कम खोलने का निर्णय लिया है। बता दें कि इससे पूर्व व्यापार मंडल सुजानपुर के व्यापारियों ने भी 2 घंटे कम दुकानें खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed