फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Told students the benefits of Ashwagandha plant.

Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों को बताईं अश्वगंधा पौधे की खूबियां

Fri, 14 Jun 2024 01:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Told students the benefits of Ashwagandha plant.
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बटराण के छात्र औषधीय पौधों के ऊपर चित्रकारी करते हुए। संवाद
रंगस (हमीरपुर)। राज्य औषधीय पादप बोर्ड ने अश्वगंधा पौधे के फायदे बताने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है। जिला हमीरपुर के पांच आयुष स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों ने अपने क्षेत्र के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को अश्वगंधा की औषधि गुणवत्ता और अन्य सभी प्रकार के औषधीय पौधों के बारे में परिचय करवाने का कार्य शुरू कर दिया है। अश्वगंधा पौधा मानसिक तनाव को कम करने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद कर सकता है। उपमंडलीय आयुष अधिकारी नादौन स्थित किटपल डॉ. सुनील ने कहा कि औषधीय पादप बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बटराण के विद्यार्थियों को स्कूल में जाकर औषधीय पौधों का जहां परिचय करवाया वहीं विशेष रूप से अश्वगंधा की औषधीय गुणवत्ता को लेकर भी जानकारी उपलब्ध करवाई। विद्यार्थियों में पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले बच्चों को आयुष विभाग की ओर से कॉपी व पेन देकर सम्मानित किया गया। डॉ. सुनील ने कहा कि इसी कड़ी में आयुष स्वास्थ्य केंद्र चौंतडा के चिकित्सा प्रभारी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा, नेरी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहनी और आयुष स्वास्थ्य केंद्र कलवाल के प्रभारी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ और आयुष स्वास्थ्य केंद्र बलोह के चिकित्सा प्रभारी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोल के छात्रों को अश्वगंधा का परिचय करवाया और सभी प्रकार की गतिविधियां आयोजित करवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed