फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   token complusary for driving test

ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए प्राप्त करना होगा टोकन

Tue, 13 Oct 2020 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए अब टोकन सिस्टम आरंभ कर दिया गया है। यह व्यवस्था टेस्ट वाले दिन हो रही अत्यधिक भीड़ के कारण की गई है। एसडीएम विजय धीमान ने कहा कि शहर के साथ लगते टिल्लू गांव में खुले मैदान में यह प्रक्रिया पूर्ण की जाती है। पिछली बार यहां काफी भीड़ हो गई थी जोकि उचित दूरी के नियमों के विरुद्ध है। आरटीओ हमीरपुर की ओर से इस बार 17 अक्तूबर को ड्राइविंग टेस्ट का दिन तय किया है। जिसके लिए उस दिन केवल सौ लोगों को ही आने की अनुमति दी जाएगी। टेस्ट के लिए आवेदक को उनके कार्यालय से एक टोकन लेना होगा। यह टोकन 15 से 16 अक्तूबर को जारी किए जाएंगे। जिन्हें कार्यालय से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लिया जा सकता है। केवल टोकन धारक को ही आने की अनुमति होगी। उन्होंने वहां आने वाले लोगों से आग्रह किया है कि टेस्ट देने से पूर्व उनके कार्यालय से 15 और 16 तारीख को टोकन अवश्य प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed