{"_id":"61d1e8d82f137c42417a635d","slug":"today-six-thousand-children-will-get-the-first-dose-of-vaccine-at-26-centers-hamirpur-hp-news-sml3954866184","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 केंद्रों पर आज छह हजार बच्चों को लगेगी कोवैक्सीन की पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 केंद्रों पर आज छह हजार बच्चों को लगेगी कोवैक्सीन की पहली डोज
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सोमवार से 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को कोवैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने पहले दिन छह हजार बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया है। वैक्सीनेशन के संबंध में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वहीं, चिकित्सकों के अनुसार वैक्सीन लगवाने के लिए बच्चे व उनके अभिभावक घबराएं नहीं। कोवैक्सीन के बुखार या थकान जैसे लक्षण नहीं हैं। प्रदेश में अभी तक सभी को कोविशील्ड वैक्सीन लगी है, लेकिन बच्चों को कोवैक्सीन चुनी गई है।
इसके कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता ने कहा कि अगर अभिभावकों या बच्चों के मन में वैक्सीन के संबंध में कोई शंका है तो वह निश्चिंत होकर वैक्सीन लगवाएं। वहीं, वैक्सीनेशन के लिए बच्चों का पंजीकरण मौके पर ही किया जाएगा। इसके लिए बच्चों को अपने साथ आधार कार्ड अथवा सरकारी पहचान पत्र या अभिभावकों का मोबाइल नंबर लाना होगा। अगर किसी बच्चे के पास पहचान पत्र नहीं होगा तो उसे इसकी सूचना अपने अध्यापक को देनी होगी। पंजीकरण का समय सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक रहेगा।
टीकाकरण पहले आओ, पहले लगवाओ’ आधार पर किया जाएगा। वैक्सीनेशन के प्रथम दिन जिला में प्रतिदिन 15 से 18 वर्ष की आयु के करीब छह हजार बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया है। जिले में कुल 28,528 बच्चों को कवर किया जाएगा। इनमें से 18,518 सरकारी स्कूलों और 10,010 निजी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे शामिल हैं। 31 दिसंबर 2007 से पहले जन्में बच्चों को ही ये टीके लगाए जाएंगे। पहली डोज के 28 दिन बाद इन बच्चों को दूसरी डोज भी लगा दी जाएगी। स्कूलों के अलावा आईटीआई तथा बहुतकनीकी कॉलेजों में भी इस आयु वर्ग के बच्चों, श्रमिक बस्तियों में रहने वाले तथा विभिन्न कार्यों में लगे किशोरों का टीकाकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। यदि किसी बच्चे के पास अपना पहचान पत्र नहीं होगा तो नोडल अधिकारी के मोबाइल पर आईडी बनाई जाएगी। एक टीकाकरण केंद्र पर 200 से अधिक बच्चे होने पर दो टीमें तैनात की जाएंगी। जिला में कोवैक्सीन की साढ़े अठारह हजार डोज आ गई हैं। सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि वैक्सीन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सोमवार को 26 केंद्रों पर छह हजार बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है।