फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Today Chief Minister Sukhu in Nadaun, Union Minister Anurag in Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: आज मुख्यमंत्री सुक्खू नादौन में, केंद्रीय मंत्री अनुराग हमीरपुर में

Mon, 10 Apr 2023 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Today Chief Minister Sukhu in Nadaun, Union Minister Anurag in Hamirpur
परिधि गृह हमीरपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हैं केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल
हमीरपुर। हमीरपुर में आज काफी राजनीतिक चहल-पहल रहने वाली है। दरअसल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार को सुबह 10:00 बजे अपने गृह क्षेत्र नादौन पहुंच रहे हैं। वह यहां लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिवस पर हमीरपुर में कार्यक्रम होंगे। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी सोमवार को हमीरपुर में होंगे। हमीरपुर स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर केक कटेगा और लड्डू बांटे जाएंगे। पिता के जन्मदिवस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर विशेष रूप से हमीरपुर पहुंचे हुए हैं। प्रदेशभर से अन्य भाजपा नेताओं की भी हमीरपुर पहुंचने की संभावना है। वहीं गांधी चौक हमीरपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के जन्मदिवस पर यह रक्तदान शिविर भारतीय जनता युवा मोर्चा हमीरपुर की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

जहां एक तरफ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हमीरपुर आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उनके स्वागत में जुटे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ हमीरपुर भाजपा के कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिवस को विशेष बनाने में जुटे हुए हैं। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अजय शर्मा रिंटू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिवस के मौके पर गांधी चौक हमीरपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा और मिठाई बांटी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं केसीसी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि नादौन पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed