{"_id":"5f0888cb8ebc3e6360136cad","slug":"to-demage-road-pwd-resistered-case-hamirpur-hp-news-sml3379943107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क को नुकसान पहुंचाने पर लोनिवि ने दर्ज करवाया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क को नुकसान पहुंचाने पर लोनिवि ने दर्ज करवाया मामला
विज्ञापन
हमीरपुर। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में लोक निर्माण विभाग हमीरपुर ने एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। हमीरपुर से नालटी रोड पर लोनिवि ने अभी हाल ही में लाखों रुपये की लागत से टारिंग का कार्य किया है। इस कार्य के दौरान यह मार्ग यातायात के लिए कई दिनों तक बंद भी रहा था। जिसके चलते लोगों को परेशानी भी हुई। तीन दिन पूर्व ही लोनिवि ने टारिंग का कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग पर यातायात बहाल किया। लेकिन, इस बीच दुलेहड़ा में एक व्यक्ति ने जेसीबी लगाकर जमीन की कटिंग का कार्य शुरू कर दिया।
जेसीबी से जमीन की पहाड़ी की कटिंग के दौरान सड़क को नुकसान पहुंचा है। बारिश के मौसम में इस मार्ग पर कीचड़ और दलदल से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। वहीं, दोपहिया वाहन चालक भी स्किड हो रहे हैं। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद लोनिवि ने हरकत में आकर संबंधित व्यक्ति जिसने सड़क को नुकसान पहुंचाया, उसके खिलाफ सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। उधर, लोनिवि के एक्सईएन विवेक शर्मा ने कहा कि नालटी रोड पर हाल ही में टारिंग हुई है। एक व्यक्ति ने सड़क को नुकसान पहुंचाया है, जिसके चलते पुलिस थाना हमीरपुर में मामला दर्ज करवाया गया है।
शहर में बहुमंजिला भवन भी पहुंचा रहे सड़क को नुकसान
जिला मुख्यालय हमीरपुर में भी एक दर्जन से अधिक बहुमंजिला भवन सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अधिकतर भवन मालिक छत का पानी बिना डाउन पाइप लगाए सीधा सड़क पर फेंक रहे हैं। जिसके चलते टारिंग उखड़ रही है। दो दिनों से हो रही बारिश से मकानों की छत से गिरने वाले बरसाती पानी ने सड़क को नुकसान पहुंचाया है।