फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   TLM kit will help in the five-fold development of children.

Hamirpur (Himachal) News: टीएलएम किट से होगा नौनिहालों का पंचकोषीय विकास

Tue, 17 Mar 2026 04:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 17 Mar 2026 04:07 AM IST
विज्ञापन
फ्रूट, बुडन नंबर सेट से होगी प्री प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ाई
विज्ञापन


विद्यार्थियों को निपुण बनाने के लिए समग्र शिक्षा के तहत मिलेंगी किट
शारीरिक और मानसिक विकास के लिए किया जाएगा किट का आवंटन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्राथमिक स्कूलों में टीएलएम किट नौनिहालों का पंचकोषीय विकास करेगी। प्री-प्राइमरी कक्षाओं में दाखिल विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए टीएलएम किट (टीचर लर्निंग मेटिरियल) प्रदान की जाएगी। इसमें विद्यार्थियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण पांच विषयों से तैयार पठन और खेल सामग्री मौजूद होगी।
खेल सामग्री में विद्यार्थियों को किसान, पशुओं के चित्र, समुदाय की पहचान के स्टिकर और पठन सामग्री में फलों के सेट, डॉक्टर सेट, लकड़ी के नंबर सेट, क्ले सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की जाएगी ताकि विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक विकास किया जा सके।
विज्ञापन


समग्र शिक्षा अभियान के तहत किट प्रदान करने के लिए 402 प्राथमिक स्कूलों को चुना गया है। किट का वितरण खंड स्तर से सीधा स्कूलों में किया जाएगा। जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर की ओर से किट के आंवटन को लेकर स्कूल प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिए गए है। स्कूलों में किट का प्रयोग स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को निपुण बनाने और उनके मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक,भाषा और भावनात्मक विकास को बढ़ाने के लिए किया जाएगा। किट की सामग्री विद्यार्थियों को गतिविधि के अनुसार घर के लिए भी दी जाएगी ताकि विद्यार्थी घर पर परिवार सदस्यों के साथ चर्चा करके गतिविधियों के विषयों को आसानी से समझ सकें। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यार्थियों को किट का आंवटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्री-प्राइमरी कक्षाओं में दाखिल विद्यार्थियों का विकास टीएलएम किट (टीचर लर्निंग मेटिरियल) प्रदान की जाएगी। इसमें विद्यार्थियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण पांच विषयों से तैयार पठन और खेल सामग्री मौजूद होगी।-भवानी सिंह, जिला समन्वयक, प्री-प्राइमरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed