फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tipper accident: driver killed, two injured

Hamirpur (Himachal) News: टिपर दुर्घटनाग्रस्त ः चालक की मौत, दो घायल

Thu, 03 Aug 2023 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 03 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में टिपर चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। टिपर चालक अरुण कुमार (35) बाबा स्टोन क्रशर से बजरी लेकर घुमारवीं की तरफ जा रहा था। झोरघाट पर पुल से पहले अचानक टिपर अनियंत्रित होकर सड़क से 60 मीटर नीचे माकन खड्ड की तरफ लुढ़क गया। हादसे में टिपर चालक गाड़ी के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक को बड़ी मशक्कत के बाद वाहन के नीचे से निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, घायलों का इलाज घुमारवीं अस्पताल में चल रहा है। चालक अरुण कुमार अबधानी घाट घुमारवीं का निवासी था। उधर, डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed