फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Till now 47991 people have been screened for TB, 11 people found infected

Hamirpur (Himachal) News: अब तक 47991 लोगों की हुई टीबी की स्क्रीनिंग, 11 लोग मिले संक्रमित

Tue, 04 Mar 2025 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 04 Mar 2025 05:34 AM IST
विज्ञापन
जिले में 12 मार्च तक चलेगा अभियान, 9996 लोगों के एक्सरे किए गए
विज्ञापन


टीबी संभावित मरीजों की जांच के लिए चल रहा है 100 दिन का अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। टीबी संभावित मरीजों की जांच के लिए जिले में 100 दिन का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का समापन 12 मार्च को होगा। अभियान के तहत अब तक 47991 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें से 9996 लोगों के एक्सरे किए गए हैं। वहीं 1621 लोगों के बलगम की जांच हुई है।
अभियान के तहत 11 लोग टीबी से संक्रमित मिले हैं, जिनका इलाज शुरू कर दिया गया है। जिला हमीरपुर में टीबी संभावित मरीजों की जांच का विशेष अभियान सात दिसंबर 2024 को शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत टीबी की आशंका वाले लोगों और समूहों पर विशेष ध्यान दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव-गांव में जाकर अब तक करीब 126 शिविर लगाए हैं। इन शिविरों के माध्यम से करीब 11 टीबी मरीजों की पहचान हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 52,896 लोगों को टीबी संभावित मरीजों की श्रेणी में रखा था। संभावित मरीजों की जांच के लिए मोबाइल एक्सरे मशीन का प्रयोग किया जाता है। वहीं, टीबी मरीज को हर माह 1000 रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

-100 दिन का टीबी संभावित मरीजों की जांच का अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है। अब तक 11 लोग टीबी से संक्रमित मिले हैं और 47 हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। अभियान का समापन 12 मार्च को प्रस्तावित है।
-प्रवीन चौधरी, सीएमओ, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed