फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tikri Mihansa-Gawata road will be built via Sungarwad, Rs 2 crore will be spent

Hamirpur (Himachal) News: टिक्करी मिहांसा-गवाटा वाया सुंगरवाड़ बनेगी सड़क, दो करोड़ होंगे खर्च

Mon, 17 Feb 2025 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 17 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर बनाकर प्रदेश सरकार को भेजी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग भोरंज के तहत टिक्करी मिहांसा-गवाटा वाया सुंगरवाड़, समलोग सड़क की हालत सुधरेगी। लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर तैयार कर ली है, जिसे स्वीकृति के लिए प्रदेश सरकार को भेजा है।
सड़क पर कार्य शुरू होने से समलोग, धिरवीं सहित अन्य गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। करीब पांच किलोमीटर संपर्क सड़क को ग्रामीणों और पंचायतों के सहयोग से बनाया गया है। सड़क की हालत काफी खराब है। लोगों को आवाजाही के लिए काफी दिक्कत होती है। लोगों को बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए लोक निर्माण विभाग भोरंज ने इस सड़क निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन

इस सड़क पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सड़क बनने से गांव सुंगरवाड़, समलोग, धिरवीं, पैंजवीं, गवाटा सहित अन्य गांवों के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। गवाटा और धिरवीं गावों के ग्रामीणों को इस समय भोरंज उपमंडल आने के लिए लगभग आठ किलोमीटर घूमकर आना पड़ता है। इस सड़क के बनने से गांवों के लोगों के लिए मात्र तीन से चार किलोमीटर की दूरी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बेहतर सड़क सुविधा देना सरकार का प्रयास है।
-सुरेश कुमार, विधायक, भोरंज
टिक्करी मिहांसा-गवाटा वाया सुंगरवाड़, समलोग सड़क की डीपीआर बनाकर भेजी गई है। करीब दो करोड़ रुपये सड़क पर खर्च किए जाने हैं।
-केके भारद्वाज, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed