{"_id":"65c2a45fc335acdc1403885b","slug":"three-villages-of-sub-division-bhoranj-will-smell-with-the-fragrance-of-guava-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-120514-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अमरूद की खुशबू से महकेंगे उपमंडल भोरंज के तीन गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अमरूद की खुशबू से महकेंगे उपमंडल भोरंज के तीन गांव
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के सुंगरवाड़, समलोग और बलोड गांव जल्द अमरूद की खुशबू से महकेंगे। इन तीनों गांवों में शिवा प्रोजेक्ट के तहत अमरूद के पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों की सिंचाई के लिए टैंक का निर्माण किया जा रहा है। सुंगरवाड़ के पास एक लाख लीटर की क्षमता वाले ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस प्रोजेक्ट में बलोड के पास बने चेक डैम से पानी उठाया जाएगा। वहां दो टैंक बनेंगे और एक पंप हाउस लगाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की लागत एक करोड़ रुपये है।
कुल 10 हेक्टेयर भूमि में यह कार्य किया जाएगा। इससे 25 से 30 किसान परिवारों को लाभ मिलेगा। साल में दो बार फसल लेने की तैयारी विभाग ने की है। फसल तैयार होने के बाद बेचने के लिए कमेटियों का गठन हुआ है। तीन वर्ष बाद एक पौधे में 10 किलोग्राम अमरूद लगेंगे। 10 किलो की कीमत 1500 से 2000 तक होगी। एक हेक्टेयर में 1647 पौधे रोपित किए जाएंगे। अमरूद की फसल से यहां बागवानों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी तथा बागवानी को बल मिलेगा। एचपी शिवा प्रोजेक्ट प्रदेश के सात जिलों में संचालित है। इसमें जिला हमीरपुर भी शामिल है। प्रोजेक्ट के तहत क्लस्टर बनाए जा रहे हैं। इसी के तहत अब भोरंज में भी कार्य किया जा रहा है। सिंचाई सुविधाओं के लिए टैंक का निर्माण किया जा रहा है ताकि पौधों के लिए समय पर पानी उपलब्ध हो सके। प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद कुमार ने कहा कि टैंक निर्माण का कार्य शुरू हो गया है और जल्द ही पाइपलाइन डालने का कार्य भी शुरू हो जाएगा। एचडीओ भोरंज आशा धीमान ने कहा कि अमरूद की किस्मों में श्वेता व ललित प्रजाति लगाई जाएगी।