फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   three thieves arrest

चोरी के तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Tue, 24 Nov 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 24 Nov 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन

हमीरपुर। पुलिस थाना क्षेत्र बड़सर में बीते छह माह से हो रही चोरियों के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से सोने और चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


 तीनों आरोपी जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां के निवासी हैं। तीनों आरोपियों को मोबाइल नेटवर्क के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।  बीते छह माह में बड़सर क्षेत्र में डेेढ़ दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। आधा दर्जन से अधिक घरों में चोरी का प्रयास कर चुके हैं। इनमें चोर करीब 20 लाख की ज्वेलरी और करीब आठ लाख रुपये की नकदी ले उड़े हैं। आए दिन हो रही चोरियों के चलते पुलिस विभाग ने एक स्पेशल टीम का गठन किया। टीम ने सिविल ड्रेस में क्षेत्र में जांच शुरू की।
विज्ञापन


इस दौरान तीन युवकों की शिनाख्त की जो कुछ समय पहले ही बड़सर क्षेत्र में आए थे और बिना पंजीकरण के किराये के कमरों में रह रहे थे। चोरी की वारदात के बाद वे किराये के कमरों में वापस नहीं आते थे। इनकी पहचान निरंजन उर्फ थोलू निवासी नगरोटा बगवां, संजू उर्फ इश्की निवासी नगरोटा बगवां, और जीती निवासी नगरोटा बगवां के रूप में हुई है। तीनों नगरोटा बगवां के बंगाली मोहल्ला के रहने वाले हैं। तीनों को पुलिस ने मोबाइल नेटवर्क के आधार पर पूछताछ के लिए बड़सर बुलाया। तीनों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान तीनों ने क्षेत्र में चोरी की वारदातों शामिल होना कबूल किया है। पूछताछ के आधार पर तीनों से सोने और चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। तीनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां तीनों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। आरोपियों से सोने और चांदी के आभूषण भी बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
-डा. शिव कुमार, एएसपी हमीरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed