फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Three suspects interrogated in the case of theft in two temples

Hamirpur (Himachal) News: दो मंदिरों में चोरी के मामले में तीन संदिग्धों से हुई पूछताछ

Wed, 13 May 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 13 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी टौणी देवी के तहत झनिक्कर और बारीं गांवों में स्थित दो मंदिरों में चोरी के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को चिन्हित किया है। पुलिस ने इनकों थाने में बुलाया और पूछताछ की।
विज्ञापन

वहीं, इनके फिंगरप्रिंटस भी लिए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इनको चिन्हित किया गया। आशंका है कि जिस रात को मंदिर में चोरी हुई, उस रात इनकी गतिविधियां मंदिर के आसपास देखी गई हैं।
विज्ञापन


गत शनिवार को एक ही रात में दो मंदिरों में चोरी हुई थी। दोनों ही मंदिरों के कुल सात ताले टूटे थे। चोरों ने आशा पूरा मंदिर के दो ताले तोड़कर माता का चांदी का छत्र चुरा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि सप्ताह पहले ही यहां छत्र चढ़ाया गया था। वहीं, संतोषी माता मंदिर के पांच कमरों के ताले तोड़कर फेेंके गए थे। दोनों ही मंदिरों में रखी नकदी भी गायब थी। ग्रामीण संजय कुमार संजू ने घोषणा की थी कि जो भी व्यक्ति चोरी का सुराग देगा, उसे उनकी ओर से 21 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
उधर, एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि मामले में जांच जारी है। तीन संदिग्धों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed