फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Three people collided with high-speed taxi, one died on the spot

तेज रफ्तार टैक्सी ने तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत

Thu, 06 May 2021 07:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
भोटा(हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत वीरवार को एक तेज रफ्तार कार ने सड़क से गुजर रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो अन्य घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान रूप लाल (65) गांव समताना जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। जबकि, घायलों में बुद्धि सिंह गांव पन्याली डाकघर समताना जिला हमीरपुर और दाडू राम गांव बलह मैड जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। यह तीनों मैड स्थित एक बैंक से पैसा निकालने के बाद अपने-अपने घर जा रहे थे। हादसा वीरवार सुबह साढ़े दस बजे हुआ। बिलासपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार टैक्सी के चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। सूचना मिलने के बाद भोटा पुलिस सहायता कक्षा से पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही आरोपी टैक्सी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों और घायलों के बयान भी ले रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा किसकी गलती से हुआ। उधर, भोटा पुलिस चौकी प्रभारी अजायब सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर, प्रशासन की तरफ से कानूनगो तिलक राज पठानिया और पटवारी प्रदीप कुमार ने मृतक रूप लाल के परिवार को पांच हजार रुपये की फौरी सहायता राशि प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed