{"_id":"5f6a3f318ebc3ef8f324dcb1","slug":"three-injured-in-two-accident-hamirpur-hp-news-sml34596092","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजरफ्तारी से दुर्घटनाग्रस्त हुए दो वाहन, तीन को आईं चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजरफ्तारी से दुर्घटनाग्रस्त हुए दो वाहन, तीन को आईं चोटें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर में लापरवाही और तेजरफ्तारी से वाहन चलाने के दो मामले दर्ज हुए हैं। इन दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों को चोटें आई हैं। बबली देवी पत्नी रोशन लाल निवासी गांव व डाकघर नाघियार तहसील झंडूता जिला बिलासपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 21 सितंबर शाम सवा सात बजे वह चंबेह गांव के पास सैर कर रही थी तो पथलयार की तरफ से एक मोटरसाइकिल तेज रफ्तार से आया और सड़क से नीचे खेत में गिर गया। जिस पर दो लड़के सवार थे। जिन्हें चोटें आई।
यह हादसा मोटरसाइकिल सवार की तेजरफ्तारी और लापरवाही के कारण हुआ है। दूसरे मामले में रामपाल पुत्र गोविंद राम गांव बुढान डाकघर लोहारली तहसील बड़सर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 21 सितंबर शाम सवा पांच बजे वह बुढ़ान चौक पर मौजूद था तो रैली की तरफ से एक गाड़ी तेज रफ्तार से आई और रेन शेल्टर से करीब 50 मीटर नीचे नाले की तरफ लुढ़क गई। जिस कारण गाड़ी के चालक संजय कुमार को चोटें आईं। यह हादसा गाड़ी चालक की लापरवाही के कारण हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि मामले दर्जकर छानबीन की जा रही है।