फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Three grams of Chitta recovered from a young man traveling in a bus coming from Hoshiarpur to Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: होशियारपुर से हमीरपुर आ रही बस में सवार युवक से तीन ग्राम चिट्टा बरामद

Sun, 23 Mar 2025 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 23 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत पुलिस टीम ने एचआरटीसी बस में सफर कर रहे एक 30 वर्षीय युवक से तीन ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी युवक की पहचान अमन कुमार (30) निवासी जोलसप्पड़ के रूप में हुई है। आरोपी युवक शुक्रवार शाम को 7:30 बजे के करीब होशियारपुर पंजाब से हमीरपुर आ रही परिवहन निगम की बस में सवार था। जैसे ही मसेह खड्ड के पास पुलिस ने बस की चेकिंग शुरू की तो युवक की हड़बड़ा गया।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो तीन ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। इससे पहले भी 27 फरवरी को पुलिस थाना नादौन की टीम ने लुधियाना से हमीरपुर आ रही एचआरटीसी में सवार युवक-युवती से सात ग्राम चिट्टा बरामद किया था। नशे के बढ़ते कारोबार को रोकने के लिए पुलिस टीम जगह-जगह नाके लगा रही है।
विज्ञापन

एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि परिवहन निगम की बस में यात्रा कर रहे एक युवक से चिट्टा बरामद हुआ है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed