फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Three-day e-summit inaugurated at NIT Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: एनआईटी हमीरपुर में तीन दिवसीय ई समिट का शुभारंभ

Mon, 10 Feb 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 10 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर में तीन दिवसीय ई-समिट 2025 का शुभारंभ रविवार को हुआ। संस्थान के ई-सेल की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी एवं मुख्यातिथि मुख्यमंत्री के विशेष सहसचिव विवेक भाटिया ने समिट का शुभारंभ किया। संस्थान में युवा छात्रों के लाभ के लिए रचनात्मकता और व्यवसाय/स्टार्ट-अप कौशल को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यशालाओं, पैनल चर्चाओं और नेटवर्किंग सत्रों सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विवेक भाटिया ने भारत के उद्यमशीलता विकास, स्टार्टअप का समर्थन करने वाली सरकारी पहलों और विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश में व्यवसाय नवाचार में युवाओं की भागीदारी की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने नवाचार, जोखिम उठाने और स्टार्टअप संस्कृति के महत्व पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह के दौरान रजिस्ट्रार अर्चना संतोष नानोटी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. अशोक कुमार, डीन रिसर्च एंड कंसल्टेंसी डॉ. राकेश सहगल, फैकल्टी इंचार्ज, ई-सेल, डॉ. जय प्रकाश ने उद्यमिता के माहौल को बढ़ावा देने के लिए सभा को संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed