फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Three cattle sheds caught fire in Godi Tilla, loss of five lakhs

Hamirpur (Himachal) News: गोड़ी टिल्ला में आग की भेंट चढ़ीं तीन पशुशालाएं, पांच लाख का नुकसान

Tue, 23 May 2023 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Three cattle sheds caught fire in Godi Tilla, loss of five lakhs
गोड़ी टिल्ला में आग की भेंट चढ़ीं तीन पशुशालाएं।
बिझड़ी(हमीरपुर)। विस क्षेत्र बड़सर के गोड़ी टिल्ला गांव में रविवार रात अग्निकांड में तीन पशुशालाएं जलकर राख हो गईं। इस अग्निकांड की घटना में तीन परिवारों को पांच लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी को कोई जानमाल का नुकसान तो नहीं पहुंचा। लेकिन पशुशाला के अंदर रखा सामान और चारा जलकर खाक हो गया। रूप सिंह, पुत्र देवी सिंह, विनोद कुमार, पुत्र रूप सिंह, त्रिलोक सिंह, पुत्र धर्म सिंह की पशुशालाओं में रविवार देर रात अचानक आग लगने से भारी नुकसान हुआ। हालांकि जैसे ही आग लगने की भनक पीड़ित परिवारों और ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने अग्निशमन विभाग को मौके पर बुलाया। लेकिन पशुशालाओं तक गाड़ी योग्य रास्ता न होने के चलते अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन


इसके चलते देखते ही देखते तीन पशुशालाएं राख की ढेर में तब्दील हो गई। पीड़ित परिवारों ने कहा कि रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घरों में खाना खा रहे थे कि पालतू कुत्तों ने जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया। जैसे ही हम लोग बाहर निकले तो अचानक पशुशालाओं से आग की लपटें निकलना शुरू हुई। जब तक किसी को कुछ समझ आता तब तक आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया था। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। विभाग बिना देरी के मुख्य सड़क तक तो पहुंचा लेकिन गांव और पशुशालाओं को गाड़ी योग्य रास्ता न होने के चलते घटना स्थल पर नहीं पहुंच पाया। इससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही हल्का पटवारी ने भी मौके का जायजा लिया और रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही है। आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया। हालांकि शॉर्ट सर्किट को अग्निकांड का कारण माना जा रहा है। पीड़ित परिवारों ने सरकार से हर संभव सहायता की गुहार लगाई है। तहसीलदार, बिझड़ी अजय सिंह ने कहा कि गोड़ी टिल्ला गांव में आग लगने से तीन पशुशालाएं जलने की सूचनाएं मिलीं। हल्का पटवारी को मौका पर भेजा गया। पीड़ित परिवारों की सरकार की तरफ से जो भी संभव होगा सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed