{"_id":"69961ed4a078ffd13c05696e","slug":"this-time-the-national-level-holi-festival-will-be-colourful-with-new-activities-garg-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-184056-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार नई गतिविधियों से रंगीन होगा राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव : गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार नई गतिविधियों से रंगीन होगा राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव : गर्ग
Thu, 19 Feb 2026 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव को रंगीन बनाने के लिए इस बार नई गतिविधियों को शामिल किया गया है। एडीसी एवं राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 की सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने गतिविधियों की रूपरेखा तय करने के लिए बुधवार को सांस्कृतिक समिति और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्देश दिए।
जिले के प्रतिभाशाली युवा लोक कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए इस बार वॉयस ऑफ हमीरपुर (आवाज-ए-हमीरपुर) प्रतियोगिता करवाई जाएगी। 23 और 24 फरवरी को आयोजित होने वाले ऑडिशन के दौरान ही इस प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का भी चयन किया जाएगा। वॉयस ऑफ हमीरपुर के लिए 16 से 30 वर्ष तक के युवा कलाकार पात्र होंगे।
अगले राउंड के लिए जिन प्रतिभागियों का चयन होगा, उन्हें उनके कॉल कर सूचित किया जाएगा। वॉयस ऑफ हमीरपुर के विजेता को 50 हजार रुपये, उपविजेता को 31 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले गायक को 25 हजार रुपये मिलेंगे। चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर होली उत्सव-2026 के मुख्य मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
एडीसी ने जिला के प्रतिभाशाली गायकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की। प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला भाषा अधिकारी के मोबाइल नंबर 82196-24178 पर संपर्क किया जा सकता है। मेले में फैशन शो, फ्लैश मॉब, सामूहिक लोकनृत्य झमाकड़ा, चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी, महिलाओं की रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर और कई अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें महिलाओं और जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की भी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।