फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   This time Holi festival will be colorful with colors made from mint, marigold and rose flowers.

Hamirpur (Himachal) News: इस बार पुदीना, गेेंदे और गुलाब के फूलों से बने रंगों से रंगीन होगा होली पर्व

Sat, 23 Mar 2024 12:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 12:22 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर में बिकेंगे ईको फ्रेंडली होली के रंग
विज्ञापन


गणेश स्वयं सहायता समूह घरियाणा की महिलाओं ने तैयार किए हैं रंग

विकासखंड कार्यालय हमीरपुर की ओर से लगाया जाएगा स्टाल

सोनम शर्मा

हमीरपुर। इस बार जिले में ईको फ्रेंडली (पर्यावरण अनुकूल) होली के रंगों के साथ होली का पर्व उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाएगा। पुदीना, गेेंदे के फूल और गुलाब के फूलों से होली के रंग बनाए जा रहे हैं। गणेश स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इस कार्य को अंजाम दे रहीं हैं। विकासखंड कार्यालय हमीरपुर की ओर से होली पर इन रंगों का स्टाल लगवाया जाएगा।
कई लोगों को होली के रंगों से खेलने के बाद चेहरे और चमड़ी पर एलर्जी की समस्या का सामना करना पड़ता है। वहीं, बाजारों में जो रंग आते हैं, वह कई दिन पहले बने होते हैं और मिलावट का डर बना रहता है। कई बार पिछले साल के बचे रंग भी बाजारों में बेच दिए जाते हैं। ऐसे में ये रंग त्वचा के लिए हानिकारक होते हैं।
विज्ञापन

इस बार गणेश स्वयं सहायता समूह घरियाणा की महिलाओं ने पुदीना, गेेंदे के फूल और गुलाब के फूलों से होली के रंग बनाए हैं। गेंदे के फूलों से पीला, पुदीने से हरा और गुलाब के फूलों से गुलाबी रंग बनाया गया है। 20 रुपये में 100 ग्राम रंग दिया जाएगा। यह रंग महिलाओं ने 22 मार्च तक ताजे फूलों से बनाए हैं और अब विकासखंड कार्यालय की ओर से इसका स्टॉल बाजार में लगवाया जाएगा। इस बारे में गणेश स्वयं सहायता समूह घरियाणा की प्रधान मंजू ने कहा कि विकासखंड कार्यालय से ईको फ्रेंडली रंग बनाने के आदेश हुए। इसके लिए 50 पैकेट बनाकर दिए गए हैं। यह रंग अब बाजारों में बेचा जाएगा। इस कार्य में उनके साथ रजनी कुमारी, रेखा देवी, अनीता कुमारी, रीना देवी व कुमारी प्रवीण सहायता कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed