{"_id":"66af77340a648de962098e9d","slug":"this-is-not-a-road-but-a-pond-sir-drive-carefully-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-132885-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: यह सड़क नहीं तालाब हैै साहब, जरा संभल कर चले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: यह सड़क नहीं तालाब हैै साहब, जरा संभल कर चले
विज्ञापन
पानी इकट्ठा होने से जड़ोह सड़क बन गई तालाब
ग्रामीणों ने विभाग से की शिकायत, नहीं हुआ समस्या का समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल के अंतर्गत गांव जड़ोह को जाने वाली सड़क भरेड़ी से अमरोह की हालत खस्ता हो चुकी है। वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले यात्रियों के लिए भी इस सड़क मार्ग से जाना खतरे से खाली नहीं है।
भरेड़ी पशु चिकित्सालय से जड़ोह गांव के लिए यह सड़क बनी है। फाटलियां गांव में सड़क पर इतना ज्यादा पानी खड़ा है, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। इस स्थान पर कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस सड़क के कई स्थानों पर तालाब नजर आता है। लोक निर्माण विभाग को हनोह ग्राम सुधार सभा की ओर से इस मार्ग की स्थिति से अवगत भी करवाया है लेकिन लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क की सुध नहीं ली है। ग्रामीण और हनोह सुधार सभा के सदस्यों अशोक कुमार, सुजाता कुमारी ,लेखराज, बंसी राम, विनोद कुमार, देशराज, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, कमला देवी पुरुषोत्तम लाल, हंसराज, अमृतलाल, संदीप कुमार, सरोज कुमारी, राकेश कुमार, धर्मचंद शर्मा ने बताया कि जड़ोह सड़क पर फाटलियां गांव के पास लोक निर्माण विभाग की ओर से निकासी नालियां नहीं बनाई गई हैं। इससे सड़क पर पानी जमा हो रहा है। बारिश का पानी सड़क पर खड़ा हो जाता है। इन ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग जल्द से जल्द पानी की निकासी के लिए नालियां बनाए ताकि वाहन चालकों व पैदल चलने वाली यात्रियों को परेशानी से न गुजरना पड़े। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि शीघ्र समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सड़क के किनारे नालियां बनाने में सहयोग करें ताकि पानी की सही निकासी हो सके।