फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Thirty thousand people offered their heads in Baba's court, NRI devotee donated a car.

Hamirpur (Himachal) News: तीस हजार ने बाबा के दरबार में नवाया शीश, एनआरआई श्रद्धालु ने दान दी गाड़ी

Mon, 01 Apr 2024 05:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
जत्थों में लुधियाना से नंगल फिर नंगल से बाबा बालक नाथ मंदिर पैदल यात्रा कर पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को 30,000 के करीब श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए और पौणाहारी के दरबार में शीश नवाया। चैत्र मेले में हर दिन हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शनों के लिए दरबार में पहुंच रहे हैं। रविवार के चलते काफी संख्या में यहां श्रद्धालु पहुंचते हैं।

बड़े-बड़े जत्थों में रविवार को लुधियाना से नंगल फिर नंगल से बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर पहुंचे। पंजाब के एक इंग्लैंड में रहने वाले (एनआरआई) श्रद्धालु रविवार को बाबा बालक नाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट को हुंडई की नई गाड़ी दान में दी जो ट्रस्ट के कार्यों के लिए चलाई जाएगी। श्रद्धालु का नाम जसपाल भट्टी है। गाड़ी की कीमत 7.50 लाख रुपये है। इसके अलावा पिछले वर्ष भी एक श्रद्धालु ने गाड़ी बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट को दान दी है। बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रति एनआरआई श्रद्धालुओं की भी विशेष आस्था रहती है। वह बाबा की नगरी में दिल खोलकर दान करते हैं। मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी ने बताया कि शनिवार-रविवार के चलते श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही है। 30,000 श्रद्धालुओं ने अपना शीश नवाया। एक श्रद्धालु ने मंदिर ट्रस्ट को एक नई गाड़ी भी भेंट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed